फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: जाजमऊ और रूमा के लोगों में कैंसर कारी क्रोमियम

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। जाजमऊ और रूमा के लोगों के शरीर में कैंसरकारी क्रोमियम घुल रहा है। सैंपल में 90 से 92 प्रतिशत लोगों के शरीर में घातक क्रोमियम मिल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 25 से 30 जनवरी तक रूमा और जाजमऊ निवासियों के खून के सैंपल जांच के लिए इकट्ठे किए गए थे। 586 लोगों की सैंपलिंग की गई। शनिवार को आई 233 की रिपोर्ट में से 215 में क्रोमियम, 10 लोगों में क्रोमियम के साथ लेड और चार लोगों में क्रोमियम के साथ मरकरी पाई गई। सीएमओ डॉ. हरिदत्त नेमी ने बताया कि लोगों में किसी तरह के लक्षण नहीं हैं। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डॉ. जेएस कुशवाहा ने बताया कि ये तीनों तत्व शरीर के लिए नुकसानदायक हैं। क्रोमियम श्वसन तंत्र में कैंसर का कारण बनता है। इसके अलावा अल्सर, उल्टी, डायरिया, उलझन, बुखार और सिरदर्द की समस्या भी बनी रहती है। लेड से तंत्रिका तंत्र, पाचन तंत्र, रिप्रोडक्टिव सिस्टम को नुकसान पहुंचता है और हड्डियों को भी कमजोर बना देता है। इसी तरह मरकरी से लिवर और गुर्दे फेल होने का खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें