अपनालय वेलफेयल सोसाइटी ने गरीब बच्चों संग बांटी क्रिसमस की खुशियां
अपनालय वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों ने बेहद अनोखे ढंग से क्रिसमस सेलिब्रेट किया। सोसाइटी के सदस्यों ने शनिवार को निर्माण आश्रम संगम इलाहाबाद में गरीब बच्चों और और कुष्ट रोग से पीड़ित लोगों को उपहार बांटे। इनके चेहरे पर उपहार पाने की खुशी साफ देखी जा सकती है। सोसाइटी ने कम्बल,शॉल, खाने का सामान, बिस्कुट, क्रिकेट किट, फुटबॉल, कैरम, लूडो, बैडमिंटन क्रिसमस गिफ्ट के रूप में दिए।
इस मौके पर अपनालय वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों के साथ इनर व्हील क्लब ऑफ़ इलाहाबाद ईस्ट, लायंस क्लब,इनाया पॉवर, ग्रेविटी वेलफेयर सोसाइटी , और विजयराज सेवा समिति के सदस्य मौजूद रहे। उपहार बाटने के साथ-साथ बच्चों की सिर पर रंग बिरंगी टोपी लगाकर क्रिसमस केक काटा गया।
क्रिसमस गिफ्ट मिले तो खिल उठे बच्चों के चेहरे
अपनालय वेलफेयर सोसाइटी के कार्यक्रम की तस्वीर
स्पोर्ट्स पॉइंट सिविल लाइन्स की और से बच्चों को खेल के सामान जैसे क्रिकेट बैट, बॉल, फुटबॉल, कैरम आदि वितरित किया गया। इनर व्हील क्लब ऑफ़ इलाहाबाद ईस्ट की सदस्यों के द्वारा कम्बल, टोपी के अलावा बच्चों के लिए क्रिस्मस केक भी काटा गया। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य अतिमहापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी भी मौजूद रहीं और उन्होंने भी लोगों को सामान वितरित किया। महापौर अभिलाषा गुप्ता ने क्रिस्मस के उपलक्ष्य में बच्चों के साथ केक भी काटा। अपनालय वेलफेयर सोसाइटी के संस्थापक अम्बरीष सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया।
बिग ऍफ़ एम् के आर जे निवेश ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस दौरान सरिता खुराना, शशि लता सिंह, शीतला प्रसाद सिंह, अभिलाषा श्रीवास्तव, अभिलाषा सिंह, रत्ना जायसवाल,कुंवर बी ऍम सिंह (पूर्व पी सी इस), डॉ अजय जौहरी, गजेश श्रीवास्तव, गिरजेश श्रीवास्तव,सुषमा अगरवाल, अंजय सिंह, पंकज यादव,रंजन यादव, गौरांग श्रीवास्तव,अनीता यादव, मोहिनी, अर्जुन ठाकुर,बालकृष्ण,राजेश जायसवाल,नरेंद्र पटेल, दीनानाथ यादव,सुजीत, सुरेश बरनवाल, संजय आदि मौजूद रहे।