चित्रकूट के शंकर बाजार में रात एक युवक पर कुछ युवकों ने चाकू व लाठी डंडा से जानलेवा हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। जिला अस्पताल से रेफर कर दिया गया है। पथरौड़ी निवासी उज्जवल साहू (27) शंकर बाजार में खड़ा था, तभी उस पर कुछ युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। चाकू उसके कमर के ऊपर पीठ पर लगा है। सिर के साथ शरीर के अन्य जगह चोट के निशान हैं।
घटना के समय शंकर बाजार में अफरा तफरी का माहौल हो गया था, लोगों ने बीच बचाव कर घायल को छुड़ाया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुंची, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर प्रयागराज के स्वरूप रानी अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर कोतवाल अभय राज सिंह का कहना है कि हमला करने वाले युवकों के बारे में पता लगाया जा रहा है, अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।