फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पति घायल

Wed, 21 Oct 2026 09:11 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मारकुंडी थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपती घायल हो गया। एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाने पर महिला को मृत घोषित कर दिया गया। बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के ददरी माफी के घाटा कोलान निवासी दद्दी ने बताया कि वह पत्नी सपना (25) के साथ मारकुंडी में निमंत्रण से लौट रहा था। इसी दौरान करीब सात बजे पीछे से आए अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद सपना को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और अंतिम संस्कार की बात कहने लगे। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार और पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए समझाया, लेकिन परिजन शव लेकर गांव चले गए। बहिलपुरवा थाना प्रभारी विवेक कुमार सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला की मौत हो चुकी थी। परिजनों को काफी समझाया गया, लेकिन वे पोस्टमार्टम के लिए तैयार नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें