फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot: कच्चे घर की दीवार ढही, मलबे में दबे बालक की मौत, मचा कोहराम

Sun, 30 Apr 2023 11:06 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

यूपी के चित्रकूट जिले में दीवार ढहने के बाद मलबे में दबकर मासूम बच्चे की मौत हो गई। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मासूम की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट जिले में सदर ब्लॉक अंतर्गत लोढ़वारा गांव के भीठाखेरा पुरवा में बारिश के दौरान घर की दीवार ढह गई। मलबे में 4 साल के बालक की दबने से मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। भीठाखेरा पुरवा निवासी मिस्त्री रमेश सिंह ने बताया कि रविवार शाम को हुई तेज बारिश से उसके घर में पानी भर गया था।

विज्ञापन


रात लगभग 8:00 बजे पत्नी राधा सिंह घर में घुसे पानी को बर्तन में भरकर बाहर फेंक रही थी। इसी दौरान उसका 4 साल का बेटा संदीप सिंह भी वहां आ गया। यह देख कर उसकी पत्नी ने बेटे को पानी से दूर कर एक किनारे बैठा दिया।तभी अचानक कच्चे घर की दीवार भरभरा कर गिरी और मलबे में मासूम बालक दब गया।

यह देखते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में उसे मलबे से निकालकर जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद गांव में भी शोक व्याप्त रहा। उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की एक बड़ी बहन है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें