फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot: बेकाबू होकर पलटा ट्रैक्टर, 20 श्रद्धालु घायल, मुंडन संस्कार से लौटते समय हुआ हादसा

Thu, 23 May 2024 09:42 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

यूपी के चित्रकूट में भीषण सड़क हादसा हुआ। ट्रैक्टर पलटने से 20 श्रद्धालु घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट जिले में लोहदा-पहाड़ी मार्ग पर श्रद्धालुओं से भरा ट्रैक्टर पथरा गांव के पास बेकाबू होकर पलट गया। इसमें सवार 20 श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों को पहाड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। श्रद्धालु बालिका के मुंडन संस्कार से लौट रहे थे। राजापुर थाना क्षेत्र के हरदौली गांव के कछिया पुरवा निवासी राकेश की छोटी बेटी का मुंडन संस्कार था।
विज्ञापन


परिवार और गांव के लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली से पहाड़ी थाना क्षेत्र के लोहदा गांव के पास स्थित चौसठ देवी मंंदिर में दर्शन करने आए थे। कार्यक्रम के बाद गांव लौटते समय गुरुवार की शाम लगभग सात बजे ट्रैक्टर पथरा गांव के पास पलट गया। इससे श्रद्धालुओं में चीख पुकार मच गई। ट्रैक्टर में 35 श्रद्धालु सवार थे। इसमें आठ को मामूली चोट आई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी पहुंचाया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस टीम ने ट्रैक्टर को रास्ते से हटवाकर मार्ग संचालित कराया।
Trending Videos
विज्ञापन

घटना में कछिया पुरवा निवासी राजेश (30), किरन (22), निर्मला (35), उमा (35), सुमित्रा (30), करन (30) भोला (30), रैपुरा निवासी अनुज (32), पीयूष (30), सुमन (28), उन्नाय बन्ना निवासी संवरिया (25), रैपुरा निवासी भोड़ी (5) गंभीर रूप से घायल हो गए। निर्मला और सुमित्रा की हालत अधिक खराब होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें