फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot: बिजली गिरने से दो महिलाओं सहित तीन की मौत, तीन महिलाएं झुलस गईं

Sun, 23 Jun 2024 07:06 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

यूपी के चित्रकूट जिले में बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन महिलाएं झुलस गईं। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट मप्र मझगवां थाना क्षेत्र में दो स्थानों पर बिजली गिरने से दो महिलाओं समेत तीन की मौत हो गई। इसके अलावा तीन महिलाएं झुलस गई। मझगवां थाना क्षेत्र में शनिवार की रात तेज बारिश हुई। गौहानी गांव के देवी मंदिर के पास कुछ महिलाएं बैठी थीं। महिलाएंं गौहानी गांव निवासी मुन्नी देवी के यहां आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में आई थीं।

विज्ञापन


वहां बिजली गिरने से बिछियन गांव निवासी कुसुमा सिंह (45) व हिरौंदी निवासी चंपा (60) की मौत हो गई। इसकेे अलावा किरन, ममता और सोना देवी झुलस गईं। मझगवां थाना प्रभारी आशीष धुर्वे ने घायल महिलाओं को जानकीकुंड अस्पताल में भर्ती कराया। दूसरी घटना में तुर्रा गांव के सेहा नाला के पास बिजली गिरने से हिंरौदी गांव निवासी प्रमोद सिंह (42) की मौत हो गई। बिजली गिरने से झुुलसी महिलाओं का इलाज किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें