फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot: तीन अंतरराज्जीय चोरों को दबोचा, कार, तमंचा समेत जेवर नकदी बरामद

Wed, 18 Jun 2025 07:56 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
पकड़े गए चोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
करीब 15 दिन पूर्व घर में घुसकर अलमारी में रखे करीब 10 लाख के जेवर व नकदी की चोरी का पुलिस ने खुलासा किया है। तीन अंतरराज्यीय चोरों को दबोचकर उनके कब्जे से चोरी में प्रयुक्त किए गए चार पहिया वाहन व तमंचा, कब्जे से 43 हजार रुपये व जेवर बरामद किए हैं।
विज्ञापन


बुधवार को एसपी कार्यालय स्थित राघव प्रेक्षागार मेे एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि एक जून को राजापुर थाना क्षेत्र के पराको गांव के अजय कुमार पांडेय ने थाना में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें बताया था कि चोरो ने घर में घुसकर लगभग दस लाख के जेवरात व नकदी चुराया है। घर में सीसीटीवी भी लगा था। एसपी ने बताया कि अपर एसपी सत्यपाल सिंह, क्षेत्राधिकारी राजापुर जयकरन सिंह के पर्यवेक्षण में एसओजी व थाना पुलिस को शीघ्र चोरी की घटना के खुलासा के निर्देश दिए थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने मंंगलवार की देर शाम को रैपुरा थाना क्षेत्र के नरैनाखेडा छत्रपति शाहूजी महाविद्यालय के समीप खड़े संदिग्धों को घेरकर पकड़ लिया। पूछताछ में पकड़े गए शातिरो ने अपना नाम पता रींवा जिले के सेमरिया निवासी राघवेन्द्र कुशवाहा ,मऊ थाना के मनकुंवार निवासी शिवबली उर्फ रामबली निषाद , सतना जिले के धारकुंडी के देवरा गांव निवासी विनोद कुशवाहा बताया है।
विज्ञापन

इनकी तलाशी में सोने, चांदी के जेवर, मोबाइल, पैनकार्ड, एटीएम व नकदी के साथ ही चोरी में प्रयुक्त किए गए चार पहिया वाहन व तमंचा बरामद किया है। पुलिस टीम में राजापुर थानाध्यक्ष प्रवीण सिंह व उनकी टीम समेत एसओजी टीम प्रभारी एमपी त्रिपाठी आदि को एसपी ने 25 हजार रुपये देकर पुरस्कृत किया है।

20 से अधिक मामले हैं दर्ज
तीनों आरोपियों के खिलाफ चित्रकूट, बांदा, सतना जिले के कई थाने में 20 से अधिक मामले दर्ज हैं। यह तीनों दो बाहर जेल जा चुके हैं। तीनों चोर बेहद शातिर हैं।चोरी करने वाले स्थान पराको गांव में एक चोर ने तो अपनी हवाई चप्पल वहीं छोडकर गृहस्वामी के जूते पहनकर भाग गया था। एसपी ने बताया कि इनकाएक गैंग है। इसमें एक अन्य सदस्य की तलाश जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें