फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot: तालाब में भैंस नहलाते समय छात्र डूबा, शव बरामद, परिजनों में मचा कोहराम

Thu, 19 Mar 2026 06:13 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
दमुनि की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के रामपुर कल्याणगढ़ गांव के तालाब में भैंस नहलाते समय बुधवार को छात्र डूब गया। शाम को भैंस अकेले घर पहुंच गई। काफी देर तक छात्र के न पहुंचने पर चिंतित परिजन तालाब किनारे गए, जहां उसके कपड़े मिले। परिजन ने तालाब में उसकी खोजबीन की। बृहस्पतिवार को तालाब से उसका शव मिला।

विज्ञापन


रामपुर कल्याणगढ़ निवासी हुकुम चंद्र यादव ने बताया कि उसका बेटा वेदमुनि (22) इंटर का छात्र था। शाम करीब चार बजे भैंस को चराने गया था। गांव के किनारे तालाब में वो भैंसों को नहलाने लगा। देर शाम को भैंस घर पहुंच गईं लेकिन वेदमुनि नहीं पहुंचा। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन तब तक अंधेरा हो गया था। रात में परिजन ने उसे खोजा मगर कोई सफलता नहीं मिली। बृहस्पतिवार सुबह छह बजे उसका शव मिला। थाना प्रभारी श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि परिजन ने तालाब में डूबने की जानकारी दी। रात में ग्रामीणों की मदद से खोजा गया लेकिन शव नहीं मिला। शव सुबह उतराता मिला। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें