फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot: साथियों के साथ नहा रहा छात्र तालाब में डूबा, मौत से मचा कोहराम

Sat, 02 Nov 2024 05:34 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रैपुरा थाना क्षेत्र के कलवारा गांव में तीन दोस्त तालाब में नहा रहे थे। इसी बीच एक दोस्त गहरे पानी में जाने से डूबने लगा। घबराए दोस्तों ने दौड़कर घर में जानकारी दी। परिजनों ने तालाब से उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। भौंरी के कलवारा गांव निवासी शिवसहाय ने बताया कि भतीजा सुशील कुमार (12) कक्षा सात में पढ़ता था। शुक्रवार को वह भाई रजनीश व पड़ोसी दोस्त रोहित के साथ तालाब में नहाने गया था।

विज्ञापन


नहाते समय सुशील कुछ आगे निकला और डूबने लगा। यह देखकर भाई रजनीश ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन असफल। दोनों दौड़कर घर पहुंचे और जानकारी दी। आनन-फानन परिजन और ग्रामीण वहां पहुंचे और कुछ देर में ही सुशील को तालाब से बाहर निकाल लिया। इसके बाद उसे जिला अस्पताल लाए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वह तीन भाइयों व एक बहन में सबसे बड़ा था। पिता मेहनत मजदूरी कर परिवार चलाते हैं। इस घटना के बाद मां व अन्य भाइयों को रो रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें