फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot: डंपर ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, मिस्त्री की मौत, चालक व हेल्पर घायल

Mon, 06 Jan 2025 03:02 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

जनपद चित्रकूट में खराब खड़े ट्रक में तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक बना रहे मिस्त्री की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
चित्रकूट में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्वी हाईवे पर मोहरवा-अर्जुनपुर के बीच ट्रक ठीक कर रहे मिस्त्री, हेल्पर व ट्रक ड्राइवर को तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। मिस्त्री को रेफर कर दिया। प्रयागराज ले जाते समय रास्ते में ही मिस्त्री ने दम तोड़ दिया। घटना का कारण कोहरा होना बताया गया है।
विज्ञापन




थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज सिंह ने बताया कि रविवार की रात मोहरवा-अर्जुनपुर के बीच खड़े खराब ट्रक की मरम्मत मिश्रन पुरवा चिल्लीराकस निवासी शिवलाल (27) लूपलाइन निवासी हेल्पर मनीष (21) कर रहे थे। कोहरा होने के कारण कर्वी की ओर से आ रहे डंपर ने खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। इससे मिस्त्री शिवलाल, हेल्पर मनीष व बिहार के गया निवासी ट्रक चालक त्रिवेणी प्रसाद यादव (37) गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद डंपर खाई में पलट गया। घटना के बाद चालक डंपर लेकर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिस्त्री के हेल्पर मनीष ने बताया कि ट्रक चालक के फोन पर डंपर बनाने आये थे। ट्रक बन गया था और चालक ने उन्हें रुपये दिये। रुपये गिनते समय पीछे से आये अन्य डंपर ने टक्कर मार दी। कोहरे के कारण उन्हें पीछे से आता डंपर नहीं दिखा। डंपर को कब्जे में लेकर मृतक शिवलाल का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। डंपर चालक की तलाश की जा रही है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। मृतक की पत्नी शकुंतला देवी व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, पिता गरीब दास ने बताया कि शिवलाल चार भाइयों में सबसे छोटा था। मृतक के एक पुत्र रमाकांत एक वर्ष का है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें