फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot Fire: धू-धू कर जला गरीब का घर, अनाज और गृहस्थी सब जलकर राख, प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार

Sun, 26 Apr 2026 10:51 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

Chitrakoot News: जिले के बालापुर माफी में संतोष नामक व्यक्ति के घर में आग लगने से अनाज, कपड़े और बर्तनों समेत लाखों का सामान जलकर राख हो गया। हादसे के बाद परिवार बेघर हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से आर्थिक सहायता और मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
भीषण आग (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट जिले के बालापुर माफी में एक घर में भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में संतोष का पूरा घर जल गया। घर में रखा गेहूं, चना, भूसा सहित कपड़े, बर्तन और अन्य घरेलू सामान पूरी तरह जल गए। ग्रामीणों ने आग बुझाने के लिए भरसक प्रयास किए, लेकिन आग की तीव्रता के कारण वे सफल नहीं हो सके। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।

विज्ञापन

लोगों ने मिलकर आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। पीड़ित परिवार के अनुसार, इस हादसे में उनकी गृहस्थी का सारा सामान नष्ट हो गया है। इस घटना से परिवार के सामने अचानक आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। परिवार अब बेघर हो गया है और उनके पास जीवनयापन का कोई साधन नहीं बचा है।

विज्ञापन

आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग
पड़ित परिवार ने बताया कि आग से उन्हें लगभग दो से तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इसमें अनाज, कपड़े और अन्य आवश्यक घरेलू वस्तुएं शामिल हैं। ग्रामीणों ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि सहायता मिलने से परिवार को दोबारा जीवन पटरी पर लाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें