फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट में पितृ विसर्जन अमावस्या: मंदाकिनी में आस्था की डुबकी, घाटों पर उमड़ी भारी भीड़, तर्पण-पिंडदान किया

Sat, 10 Oct 2026 11:35 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

Chitrakoot News: पितृ विसर्जन अमावस्या के अवसर पर पवित्र मंदाकिनी नदी के प्रसिद्ध रामघाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भोर में चार बजे से ही हजारों श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी में आस्था की डुबकी लगाई। अपने पितरों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान व तर्पण किया तथा दान-पुण्य कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन
पितृ विसर्जन अमावस्या पर मंदाकिनी के रामघाट में उमड़ी भारी भीड़ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट जिले में पितृ विसर्जन अमावस्या पर शनिवार को मंदाकिनी नदी के रामघाट में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह चार बजे से ही घाट पर स्नान के लिए भीड़ जुटने लगी। हजारों श्रद्धालुओं ने पितरों की आत्मा की शांति के लिए मंदाकिनी में आस्था की डुबकी लगाई और तर्पण-पिंडदान किया। मान्यता है कि पितृ पक्ष की अमावस्या पर चित्रकूट में स्नान-दान से पितरों को मोक्ष मिलता है।

विज्ञापन



http://
विज्ञापन



रामघाट जाने वाले सभी मार्गों पर पैदल श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। ग्रामीण अंचलों से आए लोगों ने परिवार सहित स्नान कर दान-पुण्य किया। घाट पर तिल, जौ, कुश और जल से तर्पण का क्रम दिनभर चलता रहा। भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। घाटों पर गोताखोर, पुलिस बल तैनात रहा। नगर पालिका ने साफ-सफाई और रोशनी की व्यवस्था की थी। दोपहर तक रामघाट मेले में तब्दील हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें