चित्रकूट जिले के शिवरामपुर थाना क्षेत्र में खोही रोड पर शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। चालक को झपकी आने से मौरंग लदा तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने मकानों में घुस गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि घरों की दीवारें दरक गईं और अंदर रखा सामान चकनाचूर हो गया।
गनीमत रही कि उस वक्त घर के लोग दूसरे कमरे में थे, वरना बड़ी जनहानि हो सकती थी। हादसे में रज्जू पटेल, ओम कुशवाहा उर्फ ओम ट्रेलर और राजू रैकवार के घर क्षतिग्रस्त हो गए। ट्रक पहले रज्जू पटेल के घर से टकराया, फिर बेकाबू होकर ओम कुशवाहा और राजू रैकवार के घर में घुस गया।