फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: मिट्टी का टीला धंसा, मलबे में दबीं चाची-भतीजी, ग्रामीणों ने बचाई जान

Thu, 08 Oct 2026 05:26 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
पहाड़ी थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पयस्वनी नदी किनारे मिट्टी लेने गई चाची-भतीजी टीला धंसने से मलबे में दब गईं। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जानकारी के अनुसार ग्राम कहेटा माफी के पूर्व प्रधान रामकिशोर की पुत्री और उनकी बहू (छोटे भाई की पत्नी) गुरुवार को मंदाकिनी नदी पुल के पास घर में इस्तेमाल के लिए मिट्टी लेने गई थीं। बताया गया कि ग्रामीण महिलाओं ने मिट्टी खोद-खोद कर काफी अंदर तक सेंध बना रखी थी। दोनों उसी सेंध के अंदर मिट्टी खोद रही थीं कि अचानक ऊपर से मिट्टी का बड़ा ढेर भरभराकर गिर गया और दोनों उसके नीचे दब गईं।
विज्ञापन


चीख-पुकार सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे सैकड़ों ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने हाथों से मिट्टी हटाकर दोनों को बाहर निकाला। हादसे में दोनों को अंदरूनी चोटें आई हैं। परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहाड़ी ले गए, जहां दोनों का इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार दोनों की हालत खतरे से बाहर है।ग्रामीणों ने बताया कि नदी किनारे से लगातार मिट्टी खोदने से बड़े-बड़े गड्ढे और खोखली सुरंगें बन गई हैं, जो कभी भी धंस सकती हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों से गहरी सेंध में जाकर मिट्टी न खोदने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें