फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot: लापता किराना व्यापारी की हत्या, शव पर मिले करंट लगाने के निशान, ग्रामीणों ने लगाया जाम

Sat, 04 Jul 2026 11:55 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
ग्रामीणों ने लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजापुर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात को एक लापता किराना व्यापारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव पर जगह-जगह करंट लगने के निशान पाए गए हैं। परिजन का आरोप है कि करंट लगाकर व्यापारी की हत्या की गई है। घटना से आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने राजापुर-बोड़ी पोखरी मार्ग पर जाम लगा दिया, जिससे यातायात बाधित हुआ।
विज्ञापन


मोहरवां निवासी 20 वर्षीय पंकज पुत्र गुलाब प्रजापति डाकघर के पास किराना की दुकान चलाता था। शनिवार दोपहर को वह दुकान का सामान खरीदने के लिए अपनी बाइक से निकला था। रात आठ बजे तक घर वापस न लौटने पर परिजन को चिंता हुई तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। जब पंकज का कहीं पता नहीं चला, तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने परिजन के साथ मिलकर खोजबीन शुरू की। राजापुर कस्बा से करीब तीन किलोमीटर दूर बोड़ी पोखरी मार्ग स्थित महादेव इंटर कॉलेज के पास पंकज की बाइक खड़ी मिली। वहीं कुछ दूरी पर पंकज का शव भी पड़ा पाया गया।

जांच के दौरान, पुलिस और परिजन ने शव पर जले हुए निशान देखे। परिजन का आरोप है कि जले के निशानों से करंट लगाकर हत्या की गई है। इस घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने तत्काल राजापुर-बोड़ी पोखरी मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पाकर उपजिलाधिकारी फूलचंद्र यादव और क्षेत्राधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

 
विज्ञापन

आक्रोशित भीड़ से वार्ता कर उन्हें समझाने और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर रहे हैं। प्रशासन द्वारा मामले की गहन जांच का आश्वासन दिया गया है, हालांकि प्रदर्शनकारी उनकी सुनने को तैयार नहीं है। फिलहाल प्रदर्शनकारी मार्ग पर जाम लगाए हैं। सीओ राजापुर यामीन अहमद ने बताया शव मिला है। परिजन करंट लगाकर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। मोबाइल व अन्य सामान सुरक्षित है। हालांकि परिजन ने किसी से रंजिश या विवाद की बात से इन्कार किया है। देर रात तक तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें