मृतक की फाइल फोटो और रोते बिलखते परिजन
- फोटो : amar ujala
चित्रकूट जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के कपसेठी के टिकुरा मंदाकिनी पुल के पास सोमवार की रात को एक युवक ने पत्नी से विवाद के बाद ट्रेन के सामने कूद कर खुदकुशी कर लिया। परिजनों ने कपड़े से उसकी पहचान की है। पुलिस कार्रवाई में जुटी है। शंकर बाजार के गोकुलपुरी निवासी कुसुम देवी ने बताया कि उसके पति महेश निषाद (28) रात करीब आठ बजे शराब के नशे में घर पहुंचे, तो उसने दरवाजा नहीं खोला।
इससे नाराज होकर पति गमछा व बनियान में ही कहीं चले गए। इसके बाद रात भर घर नहीं लौटे। मंगलवार की देर शाम को पति के गायब होने की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। तब पुलिस ने एक शव के बारे में जानकारी दी। पति के गमछा से पहचान की है कि शव उसके पति का है।