फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot: तेज रफ्तार ट्रक ने हाईवे पर बाइक सवारों को रौंदा, दो दोस्तों की मौत

Wed, 20 Aug 2025 12:12 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

यूपी के चित्रकूट जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। दुर्घटना में बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट जिले में नेशनल हाईवे पर सदर कोतवाली क्षेत्र के बेड़ी पुलिया के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। हादसे में दोनों दोस्तों की मौत हो गई। एक की लवकुश के रूप में शिनाख्त पर दूसरे की पहचान नहीं हुई। बताया गया कि दोनों एक मोबाइल सेवा कंपनी में काम करते थे। बाइक ट्रक में फंसकर लगभग 30 मीटर तक घसटती चली गई। इसके बाद ट्रक में आग लग गई। हाईवे पर जाम की स्थिति बनी। फायर ब्रिगेड की टीम ने आकर ट्रक पर लगी आग को बुझाया। ट्रक छोड़कर चालक व खलासी भाग निकले। पुलिस मौके पर पहुंची। जेसीबी से ट्रक को सड़क से हटाकर उसमें फंसी बाइक निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें