उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले के मानिकपुर में बहिलपुरवा थाना अंतर्गत एक गांव में डेढ़ साल की बालिका के साथ रिश्ते में दादा लगने वाले शख्स ने घर के अंदर दुष्कर्म किया। पीड़ित परिवार ने थाने में तहरीर दी है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। बहिलपुरवा थाना क्षेत्र में एक घर में एक शख्स का आना-जाना है। परिजनों के अनुसार बृहस्पतिवार को मौका पाकर आरोपी ने घर में मौजूद डेढ़ वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म किया।
इसके बाद भाग गया। घर लौटे परिजनों ने बालिका को खून से लथपथ देखा तो उससे पूछताछ की। इसके बाद रिश्ते में बालिका के दादा लगने वाले भगवानदीन पुत्र बाबू के खिलाफ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया। थानाध्यक्ष जयशंकर सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर बालिका को मेडिकल के लिए भेजा गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।