फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot: एसबीआई बैंक में लगी आग, नकदी सहित सभी सामान जलने की आशंका

Mon, 30 Mar 2026 10:29 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
बैंक में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सोमवार की सुबह कस्बे के मुख्य मार्ग स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और बैंक के अंदर घना धुआं भर गया, जिससे स्थिति अत्यंत भयावह हो गई। धुएं का गुबार इतना अधिक था कि अंदर कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था, जिसके चलते कोई भी व्यक्ति अंदर जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है।
विज्ञापन



घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाने के लिए लगातार मशक्कत कर रही है। दमकल कर्मियों द्वारा कड़ी मेहनत के बावजूद आग पूरी तरह नियंत्रित नहीं हो सकी थी। आग की तीव्रता को देखते हुए बैंक परिसर के आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिन्हें पुलिस द्वारा सुरक्षित दूरी पर रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, प्रभारी निरीक्षक लाखन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर डटे हुए हैं और स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। सुरक्षा के मद्देनजर बैंक के आसपास के क्षेत्र को खाली कराया गया है। आग लगने की सूचना मिलते ही शाखा प्रबंधक पंकज सिंह सहित अन्य कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है और न ही अभी तक किसी प्रकार के नुकसान का आधिकारिक आंकलन किया जा सका है। सूचना पर अपार एसपी सत्यपाल सिंह भी मौके पर पहुंचे हैं। दमकल विभाग द्वारा आग बुझाने का कार्य लगातार जारी है और स्थिति को नियंत्रित करने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें