फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: आबकारी टीम पर हमला, महिला सिपाही के साथ मारपीट कर वर्दी फाड़ी

Wed, 29 Apr 2020 12:53 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चित्रकूट के टिकुरा में शराब बनाए जाने की सूचना पर पहुंची आबकारी टीम पर लोगों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने महिला सिपाही के साथ मारपीट की और वर्दी फाड़ दी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस को देखकर कई आरोपी मौके से भाग निकले।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर आरोपी मां-बेटी को पकड़ लिया साथ में  20 लीटर शराब भी बरामद की है। आबकारी अफसरों को सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित रेलवे पुल के आगे टिकुरा में कच्ची शराब बनाकर बेचने की शिकायत लगातार मिल रही थी।

आबकारी विभाग के कर्वी क्षेत्र के इंस्पेक्टर विनोद कुमार शाव ने बताया कि इसी शिकायत पर उनकी टीम सोमवार को टिकुरा पहुंची थी। मौके से शराब बनाते व बेचते मिले लोगों को पकड़ने का प्रयास किया, तो आरोपियों ने टीम पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


महिला सिपाही कविता सिंह को कुछ महिलाओं ने पीटा और उनकी वर्दी फाड़ दी। इसकी सूचना तुरंत कोतवाली प्रभारी अनिल सिंह को दी। सूचना पाकर तुंरत फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचे, पुलिस को देखते ही आरोपी भाग निकले। मौके पर मिली मां-बेटी को पुलिस ने पकड़ लिया। आबकारी इंस्पेक्टर की तहरीर पर मां-बेटी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। घायल महिला सिपाही का जिला अस्पताल में इलाज कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें