चित्रकूट झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के सदर कोतवाली क्षेत्र अमानपुर गांव के पास तेज रफ्तार से आए अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे बाइक पर खड़े ढाबा मालिक को चपेट में ले लिया।
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार ढाबा मालिक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक समेत चालक भाग निकला। स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने ढाबा मालिक को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसकी मौत की पुष्टि की है। घटना की जानकारी होने पर पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल और समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष अनुज यादव जिला अस्पताल पहुंचे और पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाया। मृतक ढाबा मालिक समाजवादी पार्टी का भी सक्रिय कार्यकर्ता था।