फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot: वाल्मिकी आश्रम में भक्तों की पिटाई, महंत समेत चार पर रिपोर्ट दर्ज

Mon, 18 Aug 2025 08:58 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

वाल्मिकी आश्रम में भक्तों की पिटाई का मामला सामने आया है। मामले में महंत समेत चार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रैपुरा थाना अंतर्गत हाईवे किनारे स्थित लालापुर वाल्मिकी आश्रम में दो भक्तों के साथ मारपीट हुई। पिटे भक्तों ने महंत व उसके सहयोगियों पर जानलेवा हमला करने आरोप लगाया। महंत समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। महंत ने शिकायतकर्ताओं पर चोरी की नीयत से आश्रम के कमरे का ताला तोड़ने का प्रयास करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


राजापुर निवासी साधू यादव ने बताया कि वह हर रविवार की देर शाम को लालापुर स्थित देवी मंदिर में पूजन करने आता है। इस बार वह एक अन्य साथी के साथ मंदिर में पूजन करने जा रहा था तो वाल्मिकी आश्रम की सीढियों में पहले से मौजूद कुछ लोगों ने भगाने का प्रयास किया। जब पूजन की बात बताई तो माैके पर आए वाल्मिकी आश्रम के महंत भरतदास, सहयोगी शिवशंकर, रज्जन व गिल्ला ने डंडों से उन दोनों पर गाली देते हुए हमला कर दिया। इससे उनके सिर व चेहरे में चोट आई है। किसीतरह वह दोनेां वहां से जान बचाकर भागे। थाने में तहरीर दी है। उधर, महंत ने आरोप लगाया कि रात में वाल्मिकी आश्रम में कुछ लोग एक कमरे का ताला तोड़ कर चोरी का प्रयास कर रहे थे। थाना प्रभारी विनोद शुक्ला ने बताया कि महंत भरतदास समेत चारों आरोपियों के खिलाफ मारपीट, गालीगलौज व धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। महंत ने भी तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें