फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot: होटल के कमरे के अंदर युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 19 Apr 2023 12:02 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

चित्रकूट जिले में होटल के कमरे के अंदर युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को निकाला। यह घटना चित्रकूट थाना क्षेत्र के आरोग्य धाम गेट के सामने श्याम होटल की है। नगर पंचायत कर्मचारियों की मदद से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

विज्ञापन


मृतक की शिनाख्त विकास गुप्ता के नाम से हुई है। युवक दतिया का रहने वाला बताया जा रहा है। प्रथम दृष्टया पुलिस हार्ट अटैक या सुसाइड मान रही है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। युवक का सतना में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें