फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: हिंदी विभाग की दो छात्राओं का नेट में चयन

Wed, 19 Apr 2023 01:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की एमए उत्तरार्ध की दो मेधावी छात्राओं मेधा मिश्रा और प्रियांशी रैकवार का यूजीसी नेट परीक्षा में चयन हुआ है। उनका चयन हिंदी विषय से हुआ है। एमए फाइनल की परीक्षाएं दे रहीं इन छात्राओं ने अपने पहले ही प्रयास में यह सफलता पाई है।
विज्ञापन

छात्रा मेधा और प्रियांशी ने अपनी सफलता का श्रेय गुरु डॉ.शशि भूषण मिश्र और डॉ.अंकिता तिवारी को दिया। छात्राओं का कहना है कि जब तक उनका चयन जेआरएफ में नहीं होता तब तक वो प्रयास करती रहेंगी। मेधा मिश्रा और प्रियांशी रैकवार साहित्यिक गतिविधियों और रचनात्मक लेखन में भी सक्रिय रहती हैं। उनका सपना डिग्री काॅलेज में प्राध्यापक बनना है।
छात्राओं की इस सफलता पर महिला डिग्री कॉलेज हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ.शशिभूषण मिश्र और डा.अंकिता तिवारी ने दोनों छात्राओं को शाबासी दी। प्रवक्ताओं ने बताया कि नेट के पाठ्यक्रम में प्रत्येक यूनिट की योजना के अनुसार छात्राओं से चर्चा करते हैं। उनकी कठिनाइयों का समाधान की कोशिश करते हैं। प्राचार्य प्रो.दीपाली गुप्ता ने नेट उत्तीर्ण छात्राओं को कहा कि उनका प्रयास है कि महाविद्यालय में बेहतर अकादमिक माहौल बने और छात्राएं सफलता की ऊंचाइयां प्राप्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें