फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot: नहाते समय नाला में डूबे चचेरे भाई-बहन, मौत से परिजनों में मचा कोहराम

Sun, 23 Aug 2026 05:37 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

पहाड़ी थाना क्षेत्र के बाबूपुर गांव में नाला में नहाते समय दो मासूम डूब गए। ग्रामीण दोनों को बाहर निकाल कर सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बाबूपुर निवासी राम मिलन के अनुसार उसका बेटा मनदीप (6) व उसकी चचेरी बहन पायल (10) घर से कुछ दूरी पर गिरधर नाला में नहाने गए थे। पानी के तेज बहाव में दोनों बह गए और डूब गए। कुछ दूर पर मौजूद लोगों ने देखा तो शोर मचाते हुए बचाने का प्रयास किया। लेकिन नहीं बचा सके। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और खोेजबीन शुरू की। काफी देर बाद मनदीप मिला। परिजन उसको लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कुछ देर बाद पायल भी मिली। परिजन उसको लेकर भी सीएचसी पहुंचे, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। मौत हाे चुकी थी। थाना प्रभारी निशि कांत राय ने बताया कि सूचना मिली है, मौके पर पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें