फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot: 22 लाख दीपदान के दावे पर विवाद, पूर्व भाजपा सांसद ने भगवान कामतानाथ को लिखा पत्र, लगाए गंभीर आरोप

Sun, 29 Mar 2026 10:58 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

Chitrakoot News: भाजपा के पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्रा ने चित्रकूट में 22 लाख दीपदान के सरकारी दावे को गलत बताते हुए भगवान कामतानाथ को पत्र लिखा है और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामनवमी और चित्रकूट गौरव दिवस पर हुए कथित बाईस लाख दीपदान के मामले ने तूल पकड़ लिया है। भाजपा के पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्रा ने इस घटना से आहत होकर भगवान कामतानाथ को पत्र लिखा है। उन्होंने उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के जिला प्रशासन पर सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन

साथ ही, दोषियों को दंड देने का आग्रह भी किया है।  जिला प्रशासन ने रामनवमी और चित्रकूट गौरव दिवस पर रामघाट पर बाईस लाख दीप जलाने का दावा किया था। इस दीपदान में उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश प्रशासन ने अपनी भूमिका निभाई थी।

विज्ञापन

आस्था का अपमान और जनता के साथ धोखा
दीपदान के बाद भाजपा के पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्रा ने दीपदान के आंकड़ों को गलत बताया। उन्होंने इस आयोजन में हुई अनियमितताओं पर चिंता जाहिर की। मिश्रा का मानना है कि यह कृत्य आस्था का अपमान और जनता के साथ धोखा है। उन्होंने भगवान कामतानाथ से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें