फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot: बोलेरो से टकराने के बाद पेड़ से जा भिड़ी कार, दो श्रद्धालु की मौत, दो घायल

Tue, 11 Feb 2025 08:34 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

Chitrakoot News: प्रयागराज संगम स्नान कर लौटते समय बोलेरो से टकराने के बाद एक कार पेड़ से जा भिड़ी। हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई। जबकि दो घायल हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज कुंभ स्नान करके चित्रकूट आ रही कार व बोलेरो की आमने-सामने टक्कर हो गई। कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। कार सवार दो महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई। दो अन्य घायल हो गए। दुर्घटना के बाद बोलेरो लेकर चालक भाग निकला।
विज्ञापन


मप्र के इतवारी टोला विजय चौक थाना मोतीनगर जिला सागर निवासी सोमेंद्र सिंह गौर, मां कुसुम गौर (60), शिवजी वार्ड पीलीनगर जिला सागर निवासी रेखा साहू (60) व उसके पुत्र टिंकू साहू के साथ कार से शनिवार को कुंभ स्नान करने गए थे। वहां से चित्रकूट आ रहे थे। पहाड़ी के अशोह श्रमदान के पास बोलेरो ने कार पर टक्कर मार दी। कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। कार सवार सभी श्रद्धालु घायल हो गए।

कार के पीछे ही इनके परिवार की एक अन्य कार भी आ रही थी। उसमें से उतरे परिजनों ने सभी को दुर्घटनाग्रस्त कार से बाहर निकाला। मौके पर थाना प्रभारी रीता सिंह मय फोर्स पहुंचीं और घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। इलाज के दौरान कुसुम व रेखा की मौत हो गई। घायल सोमेंद्र व टिंकू साहू का इलाज किया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि घायल व उनके साथ मौजूद अन्य परिजनों ने दोनों शव का पोस्टमार्टम न कराने के लिए कहा। इसके बाद परिजनों के कहने पर पुलिस ने एक वाहन का इंतजाम कर दोनों शव को गांव भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें