फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot Crime News: व्यापारी के बेटे का अपहरण, फिरौती न मिलने पर हत्या, मुठभेड़ में एक ढेर…दूसरा गंभीर

Fri, 23 Jan 2026 12:35 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

UP Crime News today in Hindi: बरगढ़ में व्यापारी के बेटे का अपहरण कर फिरौती न मिलने पर हत्या कर दी गई। पुलिस मुठभेड़ में एक आरोपी की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। क्षेत्र में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन
आयुष केसरवानी - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट में बरगढ़ बाजार के कपड़ा कारोबारी अशोक केसरवानी के पुत्र आयुष केसरवानी (13) का गुरूवार की शाम अपहरण कर उसकी निर्मम हत्या कर दी गई। अपहरण के बाद आरोपियों ने पिता से फोन पर 40 लाख रुपये की फिरौती भी मांगी। सूचना पर पुलिस ने खोजबीन कर अशोक केसरवानी के मकान के पास स्थित बक्सा की दुकान में जांच की और शौचालय में सीट के नीचे से आयुष का शव बरामद किया।

विज्ञापन

पुलिस ने दो आरोपियों को चिन्हित किया और धरपकड़ के दौरान एक आरोपी की मुठभेड़ में मार गिराया, जबकि दूसरा घायल हो गया। शुक्रवार को व्यापारियों ने बरगढ़ तिराहे पर घटना के विरोध में चक्काजाम कर दिया। डीएम-एसपी के आश्वासन पर व्यापारी पीछे हटे। जानकारी के अनुसार, बरगढ़ थाना क्षेत्र के बरगढ़ कस्बा निवासी अशोक केसरवानी की स्थानीय बाजार में कपड़े की दुकान है।

रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala


मकान की छत पर पतंग उड़ा रहा था आयुष

अशोक केसरवानी का नाम इलाके प्रतिष्ठित व्यापारियों में है। उनका पुत्र आयुष केसरवानी (13) प्रयागराज जनपद के शंकरगढ़ कस्बा स्थित न्यू सेंटर एकेडमी में कक्षा सात का छात्र था। गुरूवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे आयुष कोचिंग से घर आया और अपने मकान की छत पर पतंग उड़ा रहा था। इस दौरान घर के बगल में रहने वाले इरफान, जिसकी बक्सा बनाने व बेचने की दुकान है।

घर के बाहर मौजूद परिजन और ग्रामीण - फोटो : amar ujala
40 लाख रुपये की फिरौती मांगी
वहां काम करने वाले इरफान के हेल्पर कल्लू ने आयुष को बाइक सिखाने के बहाने नीचे बुलाया। परिचित होने के कारण आयुष नीचे आया, तो आयुष को बाइक देकर कल्लू उसके पीछे बैठा और वहां से चला गया। रात करीब साढ़े आठ बजे पिता अशोक के मोबाइल पर फोन आया और बताया गया कि आयुष का अपहरण हो गया है और 40 लाख रुपये का इंतजाम कर मऊ-बरगढ़ के बीच घाटी पर पैसा लेकर आना है।

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : amar ujala
शौचालय की फर्श ताजा बनी मिली
यह सुनकर अशोक दंग रह गए। उन्होंने अपने परिचित व पूर्व प्रधान प्रकाश केसरवानी को बताया, तो इसकी सूचना एसपी चित्रकूट को दी गई। पुलिस पहुंची और छानबीन शुरू हुई, तो आयुष के गायब होने में इरफान व कल्लू का नाम आया। कल्लू के साथ आयुष की सीसीटीवी फुटेज भी आ गई। शंका पर पुलिस ने बक्से की दुकान में जांच शुरू की, तो शौचालय की फर्श ताजा बनी हुई पाई गई। शंका पर फर्श को तोड़ा गया, तो सीट के नीचे आयुष की लाश मिली।
विज्ञापन

व्यापारियों ने लगाया जाम - फोटो : amar ujala


आक्रोशित व्यापारियों ने लगाया जाम

यह देख परिजनों का कलेजा दहल गया। आयुष का रस्सी से गला घोंटा गया था और सीने व चेहरे पर चोट के निशान थे। पुलिस ने इरफान व कल्लू की खोजबीन की और देर रात मुठभेड़ में कल्लू को मार गिराया, जबकि इरफान घायल हो गया। शुक्रवार को घटना की जानकारी से आक्रोशित चित्रकूट व स्थानीय व्यापारियों ने पुलिस पर देर से कार्रवाई शुरू करने का आरोप लगाते हुए बरगढ़ तिराहे पर चक्काजाम किया। डीएम पुलकित गर्ग व एसपी मौके पर पहुंचे और आश्वासन देकर व्यापारियों को शांत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें