Chitrakoot News: जमीन की नापजोख के बदले 20 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे लेखपाल और उसके निजी कर्मचारी को एंटी करप्शन टीम ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों को रैपुरा थाने ले जाकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
चित्रकूट जिले में भ्रष्टाचार निरोधक टीम ने मंगलवार को एक लेखपाल और उसके निजी कर्मचारी को बीस हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोचा है। यह कार्रवाई जमीन की नापजोख के एवज में रिश्वत मांगने की शिकायत पर की गई। टीम ने दोनों को रैपुरा थाना क्षेत्र के मैकी मोड के पास पकड़ा है। एक किसान ने अपनी जमीन की नापजोख के लिए लेखपाल से संपर्क संपर्क किया था।
विज्ञापन
आरोप है कि लेखपाल और उसके साथी ने इस काम के लिए बीस हजार रुपये मांगे। इस पर किसान ने भ्रष्टाचार निरोधक टीम से शिकायत की थी। टीम ने शिकायत की जांच कर जाल बिछाया। जैसे ही किसान ने रिश्वत की राशि दी, टीम ने दोनों को मौके पर पकड़ लिया। पकड़े गए लेखपाल व निजी कर्मी को थाने ले गई है। टीम मामले की जांच में जुटी है।