फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot Accident: ट्रक की टक्कर से पूर्व प्रधान के बेटे की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Wed, 01 Jul 2026 12:09 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
अजय कुमार फाइल फोटो व बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार रात को हुए सड़क हादसे में पूर्व प्रधान के बेटे की मौत हो गई। यह हादसा शिवरामपुर के आरसेटी के पास हुआ। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर जांच की। भरतकूप थाना क्षेत्र के बैहार गांव निवासी अंकित ने बताया कि उसका बड़ा भाई अजय कुमार (27) शाम सात बजे घर से बाइक लेकर निकले थे। रात करीब 10 बजे पुलिस ने सूचना दी कि उसका भाई सड़क दुर्घटना में घायल हो गए।

विज्ञापन


सूचना पर परिजन सीएचसी पहुंचे, उससे पहले अजय कुमार की मौत हो चुकी थी। मृतक के भाई अंकित का आरोप है कि भाई अजय को उसके साथी देवी दयाल ने शराब पिलाई थी। इसके बाद सुबह 11 बजे भी रम्पुरिया के पास सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था। जिसमें मामूली चोट आई थी। दोबारा फिर रात में दुर्घटना हो गई थी।

विज्ञापन

घटना के बाद से उसकी पत्नी निशू, बेटी अंजना, अनाया, मां छोटी समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। कोतवाल दुर्गविजय सिंह ने बताया कि ट्रक की टक्कर से घायल युवक की मौत हो गई। ट्रक काे कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें