फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot: किशोरी से दुष्कर्म में 10 वर्ष की कैद, 30 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया

Tue, 06 Dec 2022 08:56 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
चित्रकूट में किशोरी से दुष्कर्म के मामले में दोष सिद्ध होने पर न्यायालय ने आरोपी को 10 वर्ष कारावास की सजा सुनाई। साथ ही 30 हजार रुपये के अर्थदंड से भी दंडित किया। मंगलवार को विशेष लोक अभियोजक तेज प्रताप सिंह ने बताया कि बरगढ़ थाने में एक महिला ने अनिल कुमार के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


महिला के अनुसार उसकी 15 वर्षीया पुत्री 23 मार्च 2016 को शाम को शौच के लिए गांव से बाहर गई थी। कुछ देर तक उसके घर न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की पर कोई जानकारी नहीं हुई। इसी दौरान ग्रामीणों ने बताया गया कि अनिल कुमार आदिवासी उसकी पुत्री को बरगलाकर ले गया है। लगभग एक सप्ताह की तलाश के बाद भी पुत्री के न मिलने पर उसने बरगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

इसके बाद किशोरी मिली और आरोपी को जेल भेजा गया था। साथ ही पुलिस ने न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल किया था। बचाव और अभियोजन पक्ष के अधिवक्ताओं की दलीलें सुनने के बाद विशेष न्यायाधीश संजय के. लाल ने दोष सिद्ध होने पर अनिल कुमार को 10 वर्ष कारावास और 30 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें