प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काला धन लाने का अपना वादा पूरा किया। यह बात अकबरपुर स्थित महाविद्यालय में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. दिनेश शर्मा ने प्रेसवार्ता के दौरान कही।
बुधवार को सिकंदरा में युवा सम्मेलन से कानपुर जा रहे भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. दिनेश शर्मा ने दावा किया कि आगे जारी होने जा रहे 2000 के नोट में चिप लगाई गई है, जो दो महीने तक नोट के एक स्थान पर रखे होने की जानकारी देगी।
इससे नोटों की स्थिति की जानकारी सरकार के पास रहेगी। वहीं पूर्व ब्लाक प्रमुख डेरापुर डा. विवेक द्विवेदी ने कहा कि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने सभी बूथों पर युवाओं को जोड़ने के निर्देश दिए हैं।