फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब चाइनीज अंडे बने जान के दुश्मन, अलर्ट हुआ जारी

Fri, 06 Jan 2017 04:16 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने छापेमारी की बनाई रणनीति
जल्द अंडों की दुकानों पर शुरू होगी छापेमारी
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चाइनीज अंडों की बिक्री की सूचना पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन अलर्ट जारी किया है। विभाग ने इन अंडों की बिक्री रोकने के लिए छापेमारी की रणनीति तैयार की है। इसके लिए टीमों का गठन कर लिया गया है। जल्द विभाग के खाद्य सुरक्षा अधिकारी अंडों की दुकानों पर छापेमारी करके चाइनीज अंडों की जांच करेंगे। यदि कहीं भी चाइनीज अंडों की बिक्री पाई गई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन









 

डेमो
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग को जिले में चाइनीज अंडों की बिक्री की सूचना मिली है। इन अंडों की बिक्री प्रतिबंधित है। इसके बाद भी इनकी बिक्री करके दुकानदार लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। इससे संबंधित कुछ शिकायतें विभाग के पास पहुंची हैं। इसके बाद विभाग ने अलर्ट घोषित कर दिया है। जिला अभिहित अधिकारी डा. सुधीर कुमार ने बताया कि चाइनीज अंडों की बिक्री की जिले में सूचना मिल रही है।

यदि कोई इस अंडे का प्रयोग करता है तो उसके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। मुख्यालय के अफसरों ने भी चाइनीज अंडों की बिक्री रोकने के लिए चेकिंग अभियान चलाने को कहा है। इसी आदेश के तहत छापेमारी के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है। जल्द ही पूरे जिले में चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। अंडे की सप्लाई करने वाली थोक दुकानों के साथ फुटकर बेचने वालों के यहां छापेमारी की जाएगी। जहां भी प्रतिबंधित चाइनीज अंडे की बिक्री पाई गई तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

 
विज्ञापन

यह है चाइनीज अंडे की पहचान

डेमो
यह है चाइनीज अंडे की पहचान
-चाइनीज अंडे का रंग ब्राउन और छूने पर खुरदरा होगा
-इसमें चिकनाहट नहीं मिलेगी, असली अंडा पूरी तरह से चिकना होता है
-यह पूरा गोल होगा (असली अंडे के आगे का हिस्सा हल्का नुकीला होता है)
-चाकू से काटने पर आसानी से नहीं कटेगा
-अंडे के अंदर पाई जाने वाली पीली जर्दी उबालने पर रबड़ जैसी हो जाएगी
-चाइनीज अंडा उबालने के बाद और सख्त हो जाता है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें