फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: चीन के शातिरों ने 2.5 करोड़ 250 बैंक खातों में भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। चांदी कारोबारी से निवेश के नाम पर हुई 2.5 करोड़ की ठगी के रुपये 250 से अधिक खाते में भेजे गए हैं। यह राशि देश के हर हिस्से में गए हैं। इसकी जानकारी साइबर क्राइम ब्रांच की टीम को हुई है। साइबर क्राइम ब्रांच इसी मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का राजफाश कर चुकी है लेकिन चीन में बैठे असली हैंडलर की तलाश जारी है।
विज्ञापन

चकेरी के चांदी कारोबारी की फेसबुक पर एक महिला से दोस्ती हुई थी। दोनों के बीच चैटिंग शुरू हो गई। धीरे धीरे दोनों के बीच व्हाट्सएप कॉलिंग होने लगी। महिला ने उन्हें लिंक भेजकर व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ लिया। उनको निवेश का लालच देकर जून से दिसंबर 2025 तक ढाई करोड़ रुपये जमा करा कर हड़प लिए। उनको महिला ने कर्नल पिता के नाम से धमकाया। कारोबारी ने साइबर क्राइम ब्रांच थाने में एफआईआर कराई थी। साइबर क्राइम ब्रांच ने बाबूपुरवा के ओसामा, मो. युसुफ, मो. सावेज, मो. फैज अनवर, जाजमऊ के मो. आरिफ, फीलखाना के बिलाल और प्रयागराज के अल हुमैद को गिरफ्तार कर लिया था।
जांच में सामने आया कि मो. आरिफ चीन के सर्वर से जुड़े शातिरों से लगातार बातचीत करता था जबकि अकाउंट से रुपये निकालने व डालने का अधिकार उन्हीं के पास था। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक जांच में सामने आया है कि शातिरों ने तेलंगाना, चेन्नई, गोवा, अहमदाबाद, लखनऊ, जालंधर, पटना समेत कई शहरों के खातों में रुपये ट्रांसफर किए हैं। प्रारंभिक जानकारी जुटाने में 250 खातों का पता चला है। इनके अधिकतर म्यूल होने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें