फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: जिला स्तरीय खेलकूद में बच्चों ने हुनर व जज्बा दिखा जीती प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। परिषदीय विद्यालयों की दो दिवसीय जिला स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता माती स्टेडियम में हुई। जिसका शुभारंभ राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने किया। यहां पर जूनियर व प्राथमिक स्कूलों के बच्चों की अलग- अलग प्रतियोगिताएं हुई। विजयी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में ब्लॉक स्तर से चयनित होकर आए बच्चों ने प्रतिभाग किया। जूनियर व प्राथमिक स्तर पर 200 से लेकर 600 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, शाॅटपुट, डिसकस, जिमनास्टिक, कबड्डी, खो-खो, योग, वॉलीबाल, एकांकी, लोक नृत्य, समूह गान, अंताक्षरी आदि प्रतियोगितायें हुईं। प्राथमिक स्तर दौड़ प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय बिल्हा रसूलाबाद की सुनैना, संविलियन विद्यालय अल्हनीपुर राजपुर की रिचा और प्राथमिक विद्यालय मिलकिनपुरवा अकबरपुर की लक्ष्मी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं बालक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय अलावलपुर डेरापुर के निखिल, प्राथमिक विद्यालय बहरी उमरी डेरापुर के अंकित, संविलियन विद्यालय ताजपुर रसूलाबाद के समर विश्वास ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
बीएसए रिद्धि पांडेय ने विजेता बच्चों को मंडल से लेकर प्रदेश स्तर तक के खेलों के लिए शुभकामनाएं दी। राज्यमंत्री ने विजेता बच्चों को प्रमाण पत्र एवं शील्ड वितरित की। राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग बच्चों को खेलकूद में बढ़ावा दे रहा है। व्यक्तित्व के विकास में खेल का विशेष योगदान होता है, ऐसे में सभी बच्चों को एक खेल जरूर खेलना चाहिए। उन्होंने कहा जो खिलाड़ी अच्छा प्रयास करने के बाद भी स्थान प्राप्त नहीं कर सके, उन्हें निराश नहीं होना चाहिए। खेल को हमेशा खेल की भावना से खेलना चाहिए। बीएसए ने बताया कि शुक्रवार को प्रतियोगिता का समापन होगा। प्रथम स्थान पाने वाले बच्चे मंडल स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। शेष का समापन पर परिणाम घोषित किया जाएगा। इस दौरान क्रीड़ा प्रभारी नीतू कटियार, एसआरजी अनंत त्रिवेदी, समस्त खंड शिक्षा अधिकारी एवं ब्लॉक पीटीआई उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें