फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनों के हाथों कत्ल हुई मां के छोटो-छोटे बच्चों के हाल देखकर पूरा गांव रो पड़ा

Tue, 28 Nov 2017 02:28 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
गुमसुम बैठे बच्चे
विज्ञापन
अपनों के हाथों कत्ल हुई मां के छोटो-छोटे बच्चों के हाल देखकर पूरा गांव रो पड़ा। ये घटना है यूपी में कानपुर के घाटमपुर इलाके की। जहां अरंजराय गांव निवासी चिनका देवी के बच्चे मां की याद में गुमसुम हैं। छोटे तीन बच्चों ने दिनभर खाना नही खाया। मृतका की बड़ी बहन उसकी याद करके बार-बार बेहोश हो रही थी। जिसको इलाज के एंबुलेंस में लादकर अस्पताल ले जाया गया। 
विज्ञापन

   
Trending Videos

फावड़ा मारकर की गई थी हत्या

गली में सन्नाटा पसरा
नाली का पानी निकालने और रास्ते में अवरोध लगाने को लेकर गांव निवासी संदीप पासवान और उसके बड़े भाई मौजीलाल के बीच विवाद चल रहा था। इसी विवाद में बीते रविवार को बड़े भाई मौजीलाल और उसके पुत्रों ने मिलकर छोटे भाई की पत्नी चिनका देवी (38) की फावड़ा मारकर हत्या कर दी थी। जबकि, मारपीट में चिनका देवी की बड़ी बहन प्रेमा देवी (42), पुत्र अमर सिंह और बेटी राधा घायल हुए हैं। कोतवाली में पांच आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। वहीं, घटना के बाद से सभी आरोपी फरार हैं। उनके घर में ताला बंद है, पुलिस उनकी तलाश कर रही है। सोमवार को गली में सन्नाटा पसरा दिखा। 

 
विज्ञापन

मां के आने की राह ताक रहे बच्चे 

एंबुलेंस
पोस्टमार्टम के बाद चिनका का अंतिम संस्कार कर दिया गया। चिनका के छोटे-छोटे बच्चे दिनभर मां की याद करके  गुमसुम से इधर-उधर ताकते रहे। बच्चों ने दिनभर खाना भी नहीं खाया। कुछ ऐसा ही हाल चिनका के पति संदीप का भी रहा। बता दें कि, संदीप नें चिनका देवी और उसकी बड़ी बहन (दोनों) से शादी की है और दोनों पत्नियों के छह-छह बच्चे भी हैं। पड़ोसियों ने बताया कि प्रेमा और चिनका देवी के बीच कोई भेदभाव नहीं था और दोनों एक-दूसरे को जान से ज्यादा चाहती थीं। 

कानपुर में फावड़े से भाई की पत्नी को उतारा मौत के घाट, ये थी वजह    
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें