फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति का आवास देखने आए बच्चे खुशी से झूमे-नाचे

Sat, 22 Jul 2017 12:26 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
रामनाथ कोविंद के घर के बाहर जश्न मनाते बच्चे - फोटो : ओपी वाधवानी
विज्ञापन
राष्ट्रपति बनने के बाद रामनाथ कोविंद के कल्याणपुर इंदिरा नगर स्थित आवास पर जमावड़ा लगा रहा। कोई राष्ट्रपति का मकान देखने आया था तो कोई ढोल के साथ पहुंचा था। बच्चों का उत्साह भी चरम पर था। बड़ों के साथ-साथ बच्चों ने भी एक दूसरे के गुलाल लगाया और जमकर डांस किया।  
विज्ञापन


शुक्रवार को बुजुर्गों, युवाओं के अलावा पनकी स्थित शहीद चंद्रशेखर आजाद इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राएं भी राष्ट्रपति का आवास देखने पहुंचे। ढोल पर बच्चों ने जब डांस शुरू किया तो गली का हर शख्स अपने घरों से बाहर आ गया। इसके बाद बच्चों के साथ सेल्फी लेने और फोटोग्राफी का सिलसिला शुरू हो गया। गुलाल उड़ा तो सब खुशी से झूम उठे।
बच्चों ने राष्ट्रपति के बारे में जाना

स्कूली बच्चों ने घर की केयर टेकर कुषमा राठौर से राष्ट्रपति के क्रियाकलाप, दिनचर्या के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसके राष्ट्रपति की सहजता, शालीनता और प्रेम-व्यवहार को अपने आचरण में ढालने का बच्चों ने संकल्प लिया। शुक्रवार को कई राजनीतिक दल के नेताओं, कार्यकर्ताओं के अलावा व्यापारिक संगठनों का भी जमावड़ा लगा रहा। 
विज्ञापन

बदलने लगी इंदिरा नगर की सूरत
 इंदिरा नगर की दशा बदलने लगी है। राष्ट्रपति के आवास पर चार पुलिस कर्मी तैनात मिले। वहीं पूरा क्षेत्र होर्डिंगों से पटा मिला। डिवाइडर की पुताई और सड़क के किराने फैली गंदगी की साफ-सफाई का काम भी दिनभर चलता रहा।

गोरखपुर से आए धर्मदेव
श्री विश्वंभर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मीठीबेला गोरखपुर से रिटायर धर्मदेव त्रिपाठी शुक्रवार को इंदिरा नगर स्थित राष्ट्रपति के आवास पर बधाई देने पहुंचे थे। वह कल्याणपुर से पैदल इंदिरा नगर पहुंचे थे। कहा कि वह राष्ट्रपति को बधाई देने के लिए दिल्ली जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें