फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये कैसी व्यवस्था: स्कूल में बच्चों से लगवाई झाड़ू, वायरल हुआ वीडियो

Sat, 30 Mar 2024 08:48 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

फतेहपुर में अमौली ब्लाक क्षेत्र के जारा प्राथमिक विद्यालय में बच्चों से झाडू लगवाने का वीडियो वायरल हुआ है।
विज्ञापन
स्कूल में झाडू लगाते बच्चे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले में अमौली ब्लाक क्षेत्र के जारा प्राथमिक विद्यालय में बच्चों से झाडू लगवाने का वीडियो वायरल होने से शिक्षा व्यवस्था में प्रश्न चिह्न खड़ा हो गया है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। प्रधानाध्यापक राजेश कुमार ने बताया कि मिडडे मील के लिए अमौली बाजार से सब्जी लेकर 9:40 बजे विद्यालय पहुंचा था। तब तक किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। विद्यालय के अध्यापक ही स्वयं मेज कुर्सी साफ करते हैं। साथ ही यदि कहीं गंदगी दिखी तो रसोइयों के साथ मिलकर सभी लोग सफाई करते हैं। कभी-कभी शिक्षकों के सम्मान में बच्चे अपने बैठने के लिए स्वयं सफाई कर लेते हैं। वैसे किसी भी विद्यालय में चतुर्थ क्लास कर्मचारी की व्यवस्था नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें