कानपुर। बीएनएसडी शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज में शनिवार को वार्षिकोत्सव पुनर्नवा में बच्चों ने सांस्कृतिक विविधता का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि सांसद रमेश अवस्थी रहे। पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि बैरिस्टर नरेंद्रजीत सिंह अजीवन राष्ट्रनिर्माण, शिक्षा, समाज और मानव के प्रति समर्पित रहे। बीएनएसडी शिक्षा निकेतन उनकी दूरदृष्टि का उत्कृष्ट उदाहरण है। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई। बच्चों ने राजस्थानी लोकगीत, महारानी अहिल्याबाई पर आधारित नाटक, कठपुतली नृत्य, भगवान विष्णु के दशावतार एवं संकल्प से सिद्धि विजन-2047 जैसे कार्यक्रम प्रदर्शित कर मन मोह लिया।। अध्यक्षता वीरेंद्रजीत सिंह ने की। यहां प्रबंधक आदित्य शंकर वाजपेयी, पं. रमाकांत मिश्र, नीतू सिंह, मंजूबाला श्रीवास्तव मौजूद रहीं। (संवाद)