फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: शॉर्ट सर्किट से बाइक में आग, चालक बचा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। महाराजपुर थाना क्षेत्र के करबिगवां स्टेशन रोड में ओवरब्रिज पर शनिवार की शाम चलती बाइक में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। चालक ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। औंग थाना क्षेत्र के रूसी गांव के रहने वाले जीतू ने बताया कि वह कानपुर में प्राइवेट नौकरी करते हैं। मोटरसाइकिल से वापस गांव जा रहे थे। करबिगवा ओवरब्रिज पर अचानक बाइक में हादसा हो गया। इस दौरान ओवरब्रिज पर दोनों तरफ का ट्रैफिक रुक गया। आग की ऊंची लपटें देख लोग दहशत में आ गए। बाइक पूरी तरह से जलकर राख हो गई। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें