फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहल्ला क्लासेज में शुरू हुई बच्चों की पढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
झींझक। ब्लॉक के बारह परिषदीय स्कूलों से जुड़े क्षेत्रों में शुक्रवार को मोहल्ला क्लासेज की शुरुआत की गई है। जिसमें शिक्षकों ने गांव के मोहल्ले में कक्षा लगाकर बच्चों को पढ़ाई कराई।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के कारण सरकार ने विद्यालय बंद किए थे। बीती एक जुलाई को परिषदीय स्कूलों को खोला गया है, लेकिन बच्चों को स्कूल नहीं बुलाया जा रहा है। 4 जुलाई को शिक्षा विभाग ने मोहल्ला क्लासेस का संचालन करने का आदेश जारी किया।
जिस पर शुक्रवार को खंड शिक्षाधिकारी झींझक ज्ञान प्रकाश अवस्थी के निर्देश पर झींझक ब्लॉक के एआरपी सूर्यप्रताप सिंह, अभिषेक गुप्ता, आत्मप्रकाश मिश्रा ने परिषदीय स्कूल रानेपुर, मंगलपुर, परजनी, सुनाथा, पिपरी पतरहार समेत बारह गांवों में मोहल्ला क्लासेज की शुरुआत कराई है।
विज्ञापन

पहले दिन प्रत्येक मोहल्ला क्लासेज में 8 से 10 बच्चों को एक साथ पढ़ाया गया। बीईओ ने बताया कि जिन मोहल्लों में बच्चे अधिक हैं वहां पर मोहल्ला क्लासेज की शुरुआत की गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें