कानपुर। रोटरी क्लब ऑफ कानपुर शौर्य की ओर से सोमवार को टीआरएसडी एजुकेशन सेंटर में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता कराई गई। यहां बच्चों ने रंग-बिरंगे पोस्टरों से शांति और सद्भाव का संदेश दिया। मुख्य अतिथि डीसी शुक्ला ने बच्चों की रचनाओं की सराहना की और उन्हें पुरस्कृत किया। यहां अमिताभ गुप्ता, डॉ. अनूप खन्ना, संजय जैन, राहुल निगम, अमित केसरवानी, भूपेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। (संवाद)