फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: महिलाओं के लिए वित्तीय जागरूकता अनिवार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। क्राइस्ट चर्च कॉलेज के जेंडर सेंसिटाइजेशन एवं महिला विकास प्रकोष्ठ ने एनएसई एकेडमी लिमिटेड के सहयोग से एन इंट्रोडक्शन टू द वर्ल्ड ऑफ इन्वेस्टिंग विषय पर वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। प्राचार्य प्रो. विनय जे. सेबेस्टियन ने वित्तीय साक्षरता को महिलाओं के जीवन के लिए अनिवार्य बताया। मुख्य वक्ता कविंद्र द्विवेदी और शिल्पी ने प्रतिभागियों को धन प्रबंधन, व्यक्तिगत वित्त और निवेश की उपयोगी जानकारी दीं। समन्वयक प्रो. विभा दीक्षित ने इसे महिलाओं में आत्मविश्वास और वित्तीय जागरूकता बढ़ाने की पहल बताया। प्रो. अनिंदिता ने कॉलेज प्रशासन का आभार जताया। कार्यक्रम में प्रो. फिरदौस, डॉ. अर्चना वर्मा, डॉ. अर्चना पांडेय, डॉ. मनीषी समेत अन्य मौजूद रहे। प्रतिभागियों ने कार्यक्रम की व्यावहारिक उपयोगिता की सराहना की। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें