क्षेत्र के लिटिल लाइट पब्लिक स्कूल में बिस्किट सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन
किया गया।
सभी
प्रतिभागी बच्चे ने बिस्कुट को विविध प्रकार से सजाकर अपनी-अपनी कक्षाओं
में प्रस्तुत किया। निर्णायक मंडल ने प्रत्येक कक्षा से तीन बच्चों को
निकालकर अगले राउंड में भेजा।
प्रतियोगिता में मुस्कान यादव, महिमा यादव, कृष्णा यादव, कृतिका यादव, काजल यादव, अंद्या दुबे,
श्रेया कटियार, दिव्यांशी यादव, रत्नेश यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इसी प्रकार ममता शर्मा, गुलाम जिलानी, खुशी ओमर, अपूर्वा मिश्रा, प्रांशी
यादव, काव्या यादव, अक्षिता द्विवेदी, गरिमा यादव, यशी शुक्ला ने द्वितीय व
दीप गुप्ता, सुकृति राव, नव्या, सान्या, संजना यादव, यश्वी शुक्ला, श्रेया
वर्मा ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। प्रबंधक संतोष कुमार यादव ने विजेता
बच्चों को पुरस्कृत किया।
विद्यालय इंचार्ज नैनसी ओमर ने कहा कि बिस्कुट
हर घर में खाए जाते हैं पर थोड़ी सी सजावट करके इनसे बहुत स्वादिष्ट व्यंजन
बनाये जा सकते हैं।
प्रगति गुप्ता, सरला गुप्ता, अर्चना, रचना, रीता,
निधि, सावित्री, शिवानी, अटल बिहारी और जागृति दीक्षित समेत सभी
छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।