फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बचपन में लगा बीसीजी टीका नहीं बढ़ने दे रहा कोरोना संक्रमण, काम की खबर

Sun, 10 May 2020 08:23 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
टीबी के संक्रमण से बचाने के लिए बचपन में लगा बीसीजी टीका संक्रमण फैलाने में कोरोना का रास्ता रोक रहा है। अभी तक कोरोना की जंग जीत चुके लोगों में सबने बचपन में बीसीजी का टीका लगवाया था। इसके साथ ही रोगियों को पेट के कीड़े मारने की दवा आइवरमेक्टिन भी दी जा रही है। इस दवा के लेने से पेट के कीड़ों के साथ मानव शरीर में कोराना वायरस का इंक्युबेशन (अंडे सेना) भी बाधित हो जाता है, जिससे रोगी के शरीर में वायरस लोड नहीं बढ़ पाता है।
विज्ञापन


हैलट, सीएचसी सरसौल, उर्सला और कांशीराम अस्पताल मिलाकर अब तक 58 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। हैलट में सबसे अधिक रोगी ठीक हुए हैं। कुछ को छोड़कर जांचों में पाया गया कि रोगियों का संक्रमण लेवल बिल्कुल नहीं बढ़ा। कुछ कोरोना संक्रमितों में तो कोई लक्षण ही नहीं उभरे। जांच में पाया गया कि इन रोगियों ने बचपन में बीसीजी का टीका लगवाया था। डॉक्टर कह रहे हैं कि बीसीजी कोरोना संक्रमितों को सुरक्षा दे रहा है।

इसके अलावा हैलट में रोगियों को पेट के कीड़े मारने की आइवरमेक्टिन दवा दी जा रही है। आईसीएमआर भी सहमति दे चुका है। इसके खाने से पेट के कीड़े तो मरते ही हैं, वायरस का इनक्युबेशन बाधित होता है। इन्क्युबेशन में वायरस की संख्या शरीर में बढ़ती है। कोरोना संक्रमितों का इलाज करने वाले हैलट इमरजेंसी के नोडल अधिकारी प्रो. जेएस कुशवाहा ने बताया कि बीसीजी टीका कोरोना संक्रमण थामता है। यह विदेश के शोध भी साबित हो रहा है। जिन लोगों ने बीसीजी टीका लगवाया था, उनमें संक्रमण का लेवल कम रहा। टीबी उन्मूलन होने के कारण विदेश में कम लोग यह टीका लगवाते हैं। जिनको टीका नहीं लगा, उनमें वायरस लोड अधिक रहा। इसमें अभी और विस्तार से शोध किए जाने की जरूरत है।
विज्ञापन


मल्टी विटामिन की डोज बढ़ाई
हैलट के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रेम सिंह का कहना है एजीथ्रोमाइसिन, आइवर मेक्टिन आदि दवाओं के साथ कोरोना संक्रमित रोगियों में मल्टी विटामिन की डोज बढ़ा दी गई है। इससे भी संक्रमित लोगों के शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ी और कोरोना का संक्रमण आगे नहीं बढ़ पाया। इससे इम्युनिटी मजबूत हुई। रोगी गंभीर अवस्था में नहीं जा पाए। मल्टी विटामिन का डोज बढ़ाने का यह प्रयोग सबसे पहले सीएचसी सरसौल के प्रभारी डॉ. एसएल वर्मा ने किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें