फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कक्षा 9 के छात्र ने यूट्यूब पर देखा एक वीडियो, इसके बाद जो किया 'सिपाहियों के होश उड़ गए'

Sun, 09 Dec 2018 08:21 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
कानपुर: यूट्यूब पर वीडियो देखकर कक्षा-9 के छात्र ने एटीएम खोल डाला, लेकिन कैश रैक खोलने से पहले गश्त करते पहुंचे जेब्रा सिपाहियों ने उसे धर दबोचा। सैनिक चौराहा, यशोदा नगर स्थित कृपाशंकर मिश्रा के मकान में एक्सिस बैंक का एटीएम बूथ लगा है। शुक्रवार तड़के करीब 3:30 बजे बिधनू थाने की जेब्रा में तैनात सिपाही गश्त करते हुए एटीएम बूथ के पास से गुजरे तो देखा कि एक लड़का एटीएम से छेड़छाड़ कर रहा था। इस पर सिपाहियों ने उसे दबोच लिया।
विज्ञापन


एटीएम खुला देख सिपाहियों के होश उड़ गए। उन्होंने थानाप्रभारी द्रविड़ सिंह को जानकारी दी। थाना प्रभारी एटीएम बूथ को सील कराने के बाद नाबालिग को लेकर थाने पहुंचे। पूछताछ में छात्र ने बताया कि कुछ दिन पहले उसने कैश वैन के कर्मचारियों को एटीएम में रुपये डालते देखा था।
विज्ञापन

पिता के डांटने पर बनाई थी घर से भागने की योजना

इसके बाद उसने एटीएम के बारे में जानने के लिए पिता के मोबाइल से यूट्यूब पर वीडियो देखा। पूरी जानकारी हासिल करने के बाद ही वह एटीएम खोलने पहुंचा था। सभी लॉक खोल लिए थे। सिर्फ कैश रैक खोलना ही बाकी था, लेकिन इससे पहले सिपाहियों ने उसे धर दबोचा।

सैनिक चौराहा, यशोदा नगर निवासी सिक्योरिटी गार्ड का बेटा क्षेत्र के एक स्कूल में कक्षा-9 का छात्र है। छात्र ने पुलिस को बताया कि पिता अक्सर पढ़ाई के लिए डांटते थे। डांट से क्षुब्ध होकर घर से भागने की योजना बनाई थी, लेकिन उसके पास रुपये नहीं थे। इस पर यह वारदात की।

एक्सिस बैंक के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई थी, लेकिन उनकी तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। पूछताछ के बाद नाबालिग छात्र को हिदायत देकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
द्रविड़ सिंह, थाना प्रभारी बिधनू 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें