हरदोई जिले में बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जरौआ में बालक का अपहरण व उसकी हत्या करने के बाद आरोपी ने गांव के ही एक घर से फोन चुराया और उससे दो लाख की फिरौती की मांग करने के लिए बालक रुद्रप्रताप के मामा दिलीप के फोन पर मैसेज किया।
मैसेज में अंग्रेजी में लिखे कई शब्दों की स्पेलिंग गलत थी। शक गहराने के बाद पुलिस ने आरोपी रामप्रताप से बहाने से अंग्रेजी से अलग वाक्य लिखवाए, जिनमें वही शब्द थे जो मैसेज में लिखे गए थे।
शब्दों की स्पेलिंग मिस्टेक समान होने पर पुलिस ने आरोपी से सख्ती से पूछताछ की। जिस पर पूरा मामला खुल गया। घटना का खुलासा करने वाली टीम के मुताबिक ननिहाल आया रुद्र घूमने का शौकीन था।
वह आरोपी चचेरे मामा रामप्रताप को अच्छी तरह पहचानता था। बाइक से घर आए रामप्रताप ने रुद्र को बाइक से घुमाने का प्रलोभन दिया और कुछ देर बाद गांव के बाहर मिलने को कहा।