फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: मासूम बोली- वैन वाले अंकल करते हैं बैड टच, परिजनों के उड़े होश, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 13 Sep 2021 06:28 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

एसीपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो व छेड़छाड़ की धारा में मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी की गई है। मामले में जल्द से जल्द चार्जशीट लगाई जाएगी।
विज्ञापन
आरोपी वैन चालक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के कोहना में एक वैन चालक ने चार साल की मासूम के साथ छेड़छाड़ की। बच्ची ने पूरी घटना अपनी दादी को बताई। शनिवार रात परिजनों ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा। 
विज्ञापन


एसीपी कर्नलगंज त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि एक विभाग के अफसर की चार साल की बेटी वैन से स्कूल जाती है। वैन चालक विष्णुपुरी निवासी राजेश कुमार उर्फ राकेश उसको स्कूल ले जाता था और वापस लाता था।

शनिवार को बच्ची ने अपनी दादी से बताया कि वैन वाले अंकल दो तीन दिनों से उसको बैड टच कर रहे हैं। बैड टच के बारे में बताते ही दादी भौचक्की रह गईं। जिसके बाद पुलिस से शिकायत की गई।
विज्ञापन


एसीपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो व छेड़छाड़ की धारा में मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी की गई है। मामले में जल्द से जल्द चार्जशीट लगाई जाएगी। केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने की प्रकिया भी की जाएगी। जिससे आरोपी को जल्द से जल्द सख्त सजा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें