फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो में मां सो रही थी, गोद से गिरा मासूम पहिए के नीचे आ गया, गड्ढे वाली सड़क ने छीन ली सांसें

Thu, 13 Jun 2019 02:59 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
इसी सड़क पर हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर में सरसैया घाट के सामने एक हृदय विदारक घटना में दो साल के मासूम की ऑटो से कुचलकर मौत हो गई। मां को झपकी लग गई और गोद में बैठा उसका बेटा गड्ढे वाली सड़क पर ऑटो उछल जाने से सड़क पर जा गिरा। बच्चा ऑटो के पहिये के नीचे आकर घायल हो गया। ऑटो चालक व राहगीरों के शोर मचाने पर महिला की नींद टूटी।
विज्ञापन


लहूलुहान बच्चे को उर्सला ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद बदहवास महिला पुलिस को सूचना दिए बगैर बच्चे का शव लेकर चली गई। राहगीरों ने बताया कि महिला कानपुर देहात की रहने वाली थी। गंगा दशहरे पर वह बेटे को लेकर सरसैया घाट गंगा स्नान करने आई थी। कोतवाली इंस्पेक्टर आशीष शुक्ला ने घटना की जानकारी से इंकार किया है।
Trending Videos
विज्ञापन

सड़क पर गिरकर तीन साल के बच्चे की आंख फूटी थी

कोयला नगर चौकी से स्वर्ण जयंती विहार को जाने वाली जिस जर्जर सड़क पर गिरकर तीन साल के बच्चे की आंख फूटी थी, जल निगम ने उसकी छह महीने पहले खुदाई कराई थी। सीवर लाइन डालने का काम पूरा होने के बाद महज मिट्टी और गिट्टी डालकर गड्ढे भर दिए गए थे। इसके बाद से सड़क ऐसी ही पड़ी है।

इस सड़क का निर्माण 2011 में केडीए ने कराया था। इसके बाद से एक बार भी पैचवर्क तक नहीं हुआ। रही सही कसर जल निगम ने पूरी कर दी। खुदाई के बाद सड़क की मरम्मत ही नहीं कराई। सोमवार को इसी सड़क से अपनी ताई के साथ स्कूटी से जा रहा मासूम आराध्य लोडर की टक्कर के बाद सड़क पर गिर गया था। सड़क पर पड़ी गिट्टी से बच्चे की आंख फूट गई थी। उसे दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें